गंडक का तांडव! जमीन-मकान निगल रही नदी, कटाव से दहशत में लोग

बड़ी ख़बर बगहा से आ रहीं है, जहां नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी बिहार में कहर बरपा रहीं है, जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ तो जलस्तर घटने पर गंडक जमकर कटाव क़र रही है।

बड़ी ख़बर बगहा से आ रहीं है, जहां नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी बिहार में कहर बरपा रहीं है, जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ तो जलस्तर घटने पर गंडक जमकर कटाव क़र रही है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित मधुबनी प्रखंड के दो पंचायत फ़िलहाल गंडक नदी की जद में आ गए हैं, जहां कई एकड़ फ़सल लगीं जमीन औऱ सरकारी स्कूल की बाउंड्री समेत कई लोगों के कच्चे पक्के मकान कट क़र नदी की गर्भ में समा रहे हैं। लिहाजा इलाके में अफरा तफ़री मची है।

बताया जा रहा है कि वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज़ से वॉटर डिस्चार्ज में उतार चढ़ाव जारी है। गंडक नदी का जलस्तर फिलहाल घट रहा है, लेकिन इसके बावजूद नदी का कटाव विकराल रूप लेता जा रहा है। लिहाजा दियारा के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत सिसई पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित नरवा गांव का बड़ा हिस्सा कटाव की चपेट में है। 

वहीं चिउरही पंचायत में सरकारी विद्यालय से करीब 25 मीटर की दूरी पर गंडक नदी तेजी से कटाव कर रही है। गंडक की कटाव के कारण उर्दू विद्यालय की बाउंड्री भी नदी में समाहित हो रहीं है। ग्रामीणों कटाव पीड़ितों औऱ पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल समेत सिसही पंचायत के मुखिया कृष्णा यादव औऱ चिउरही पंचायत के मुखिया विजय यादव के मुताबिक अब तक करीब कई एकड़ जमीन नदी में कटकर विलीन हो चुकी है, जबकि आसपास लगें सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल भी लगातार नदी की मुड़ती धारा में समा रही है। 

किसानों का कहना है कि जिस गन्ने की फसल को उन्होंने महीनों मेहनत से तैयार किया था और इस सीजन में आमदनी की उम्मीद लगा रखी थी, वह आंखों के सामने नदी में कटकर बह रही है। आलम यह है की गंडक नदी के कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। यहीं वज़ह है की दियारा के लोग अपने घरों और मवेशियों को लेकर सुरक्षित औऱ दूसरे ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। 

वहीं बिजली विभाग द्वारा मौके पर लगे बिजली के पोल, लाइट और तार को भी हटाया जा रहा है। अब मधुबनी धनहा के लोगों ने प्रशासन से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने और प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था करने की भी मांग किया है । बता दें कि  सूचना पर मधुबनी सीओ के अलावा जल संसाधन विभाग की टीम नें रविवार देर शाम स्थल निरिक्षण क़र तत्काल बोरियों का स्टॉक करवाया है औऱ फल्ड फाइटिंग वर्क की कवायद में प्रशासन की टीम जुटी हुईं है ।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट