बेगूसराय: देश के फेमस पॉडकास्टर और बेगूसराय के स्थानीय लाल अजीत भारती ने सवर्ण हुंकार सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के तैल्य प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें पैर छूकर नमन किया। उसके बाद वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में सवर्ण कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना एवं जय परशुराम के नारों से अजीत भारती का जोरदार भव्य अभिवादन किया।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अजीत भारती ने लोगों से कहा कि आज सवर्ण के बाप दादाओं के दिए हुए जागीर पर सरकार कई तरह की भवन निर्माण कर रही है, ताकि जनता में सभी वर्गों के पदाधिकारियों और नेताओं को इसका लाभ मिल सके। ऐसे में मोदी सरकार हमारी जागीर पर बैठकर हमें ही हमारी औकात दिखाने की प्रयास कर रही है। और यूजीसी एवं एससी एसटी काला कानून लाकर यह बता रही है अब स्वर्ण अपराधी हो चुका है उसे यूजीसी एससी एसटी एक्ट के तहत अब सरकारी सुविधाओं एवं सामाजिक समरसताओं से दूर रहना चाहिए। क्योंकि स्वर्ण पूरे भारत में मात्र 2-3 % है।
अजीत भारती ने इशारों इशारों में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें यह पता नहीं कि जिस दिन 3% सवर्ण भारत में सिर्फ अपने घरों में बैठ जाएंगे तो इनकी 250 की संख्या 180 पर ही सिमट कर रह जाएगी। इतना ही नहीं अजीत भारती ने बेगूसराय सांसद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि गिरिराज एक नम्बर का चूतियापा वाला इंसान हैं। गिरिराज सिंह भूमिहार बनकर सिर्फ भूमिहारों का वोट लेना जानता हैं। सांसद में उसके मुंह बंद रहते हैं।
ऐसे काला कानून के खिलाफ और बाहर मुंह से लंबे-लंबे फायरिंग देते हैं। इससे काम चलने वाला नहीं है। आने वाले समय में इस तरह के स्वर्ण नेताओं को बेगूसराय में ही नहीं पूरे देश में पुरजोर विरोध किया जाएगा जिसकी छवि 2029 के लोकसभा में स्पष्ट रूप से उन्हें दिखाई पड़ जाएगी।
अजीत भारती ने लालू-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग कहीं भी जाते तो अपना गोत्र और जात बता कर लोगों को भ्रमित कर वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं। सवर्ण नेताओं को इनसे जरा सीखना चाहिए।
अजीत भारती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज मोहन भागवत गाड़ियों की काफिला लेकर सुरक्षा मुहैया करा कर खुद को हिंदुत्व का लोगों को पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन जिस हिंदू की कल्पना स्वर्ण समाज ने भाजपा को वोट देकर वर्षों से की थी आज इस भाजपा ने काला कानून लाकर सवर्णों की पीठ पर खंजर घोंपने का काम किया है। ऐसे में स्वर्ण अब पूरी तरह से जाग चुके हैं और आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों को ऐसे राजनीतिज्ञों को करारा जवाब दिया जाएगा।
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट