श्रावणी मेला 2026: पहली बार टेंट सिटी, एलईडी पर होंगे बाबा बैद्यनाथ के लाइव दर्शन, जीविका दीदी भी...

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार कांवरियों की सुविधा के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है।

बांका: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार कांवरियों की सुविधा के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालुओं के ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। 

किफायती एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा। वहीं, सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ पर लगाए गए एलईडी टीवी के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में होने वाली पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। 

डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मेले को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट