महाराष्ट्र के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, सभा मंडप की छत गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल, मलबे में अभी भी कई फंसे...

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज शनिवार (20 जून) को मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 20, 2026, 5:43:00 PM

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज शनिवार (20 जून) को मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि मलबे में 30-40 श्रद्धालुओं के दबे होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल) की छत अचानक भरभराकर गिर गई। बड़ा हादसा होने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 30 लोौगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया कई एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं। ज़िला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में हनुमान मंदिर का एक स्लैब गिर गया और अब तक मलबे से लगभग 25 लोगों को बचाया गया है। अधिकारी के मुताबिक मंदिर के 'सभा-मंडप' (बाहरी हॉल) का स्लैब दोपहर करीब 3.30 बजे गिरा। पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेजी हैं और बचाव अभियान चल रहा है। 

बता दें कि महाराष्ट्र के परभणी स्थित यशवाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सभा मंडप के पिलर और छत का हिस्सा अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि लगभग 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआत में यह खबर आ रही थी कि मलबे में 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे हो सकते हैं। प्रशासन की तरफ से यह अब स्‍पष्‍ट कर दिया गया है कि सभी लोगों को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है।