'PM तो राहुल गांधी को बनना है' INDIA गठबंधन के 23 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, हर दो महीने में होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक

विपक्षी एकता को लेकर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक सोमवार को हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सहित 23 राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 08, 2026, 3:34:00 PM

विपक्षी एकता को लेकर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक सोमवार को हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सहित 23 राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत 23 दलों के 34 नेता और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल शामिल हुए। वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर भी इस पर दिखा है। इंडिया ब्लॉक की बैठक में स्टालिन की डीएमके, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और थलपति विजय की पार्टी टीवीके इसमें शामिल नहीं हुई है।

तकरीबन 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद दोपहर 3 बजे INDIA ब्लॉक की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। NEET में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। NEET और CBSE के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की गई है। सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने बैठक के शुरू होने पर मिलते ही एक दूसरे को गले लगाया और एक दूसरे का हाल चाल जाना। वहीं, इस बैठक में सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं।

इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सोनिया गांधी ने एक-दूसरे को गले लगाया। ममता बनर्जी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गगांधी के बगल में बैठीं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच में बैठे नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक तरफ राहुल गांधी बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी बैठी हैं।

डीएमके और आप ने बैठक से दूरी बना ली है। बैठक के बाद खरगे ने कहा है कि अब हर दो महीने में विपक्षी दलों की बैठक होगी। अगली बैठक हैदराबाद में होगी। विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की जाएगी। इस बाबत पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर दो महीने में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने पर भी सहमति बनी है। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान जिन पांच मुद्दों पर सहमति बनी है, उसमें शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि केंद्र सरकार जल्द ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी। अगली बैठक हैदराबाद में आठ अगस्त को होगी। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि हम पांच बिंदुओं पर सहमति जताई है और इन पर हम डंटकर काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वोट की लूट के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश पर पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जाएगा क्योंकि नीट और सीबीएसई परीक्षा के भाग लेने वाले केंद्र सरकार आर्थिक हालत, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों पर चर्चा की लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए।

वहीं उद्धव ठाकरे गुट की प्रतिक्रिया सामने आई है. उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन और सीपीएम के कुछ नेता इससे दूर हैं लेकिन बाकी सब तो इकट्ठे हैं। हमारे नेता उद्धव ठाकरे इस बैठक में वर्चुअली जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी इस गठबंधन का बड़ा हिस्सा है। उसके पास सीटें ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री तो राहुल गांधी को बनना है, प्रधानमंत्री तो हमें बनना नहीं है वो तो कांग्रेस पार्टी को बनना है. प्रधानमंत्री आप बनें और बाकी क्षेत्रीय दलों को मौका दीजिए। 

बैठक में इन 5 मुद्दों पर सहमति बनी

SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर INDIA गठबंधन सीजेई को लेटर भी लिखेगा।

नीट और सीबीएसई मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।

महंगाई बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे उठाएंगे। सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

अगली बैठक हैदराबाद में 8 अगस्त को होगी।

हर दो महीने में विपक्ष और ब्लॉक की बैठक होगी।

बैठक में ये नेता मौजूद

इंडिया ब्लॉक की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कपिल सिब्बल, डेरेक ओ'ब्रायन पहुंचे हैं। इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में शामिल हुए हैं।

INDIA ब्लॉक की बैठक में 23 दल शामिल हुए

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), शिवसेना (UBT), NCP (शरद पवार गुट)

CPI(M), CPI, CPI(ML) लिबरेशन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK), मारुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK), केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (M), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP), भारत आदिवासी पार्टी (BAP), लोक दल, फॉरवर्ड ब्लॉक, शेतकारी कामगार पक्ष (SKP)