WhatsApp का इस्तेमाल दोस्तों और परिवार से चैट करने के साथ कई कंपनियां और बिजनेस भी ग्राहकों से जुड़ने करती है। हालांकि इसी से जुड़ा वॉट्सऐप बिजनेस (WhatsApp Business) यूजर्स के लिए Meta ने नया बदलाव किया है। वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स के 1 अक्टूबर से नया चार्जिंग नियम लागू हो गया है। वॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को अब कुछ सर्विस मैसेज भेजने पर बिजनेस को पैसे देने होंगे। जिन बिजनेस अकाउंट में पेमेंट मेथड जुड़ा नहीं है, उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रुक सकती है।
कंपनी के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक पेमेंट मेथड ऐड नहीं करने वाले अकाउंट्स के सर्विस मैसेज 1 अक्टूबर से डिलीवर नहीं किए जाएंगे। अब 1 अक्टूबर से इन मैसेज पर प्रति मैसेज के हिसाब से शुल्क लगेगा। पहले वॉट्सऐप बिजनेस पर कुछ सर्विस मैसेज के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता था।
1 अक्टूबर 2026 से वॉट्सऐप बिजनेस Platform पर कुछ मैसेज भेजने के लिए कंपनियों को करीब 14 पैसे प्रति मैसेज देने होंगे. इसके तहत कुछ ऐसे मैसेज पर भी चार्ज लगेगा, जो अभी तय समय के अंदर मुफ्त भेजे जा सकते हैं, हालांकि इसका सीधा असर आम WhatsApp यूजर्स पर नहीं पड़ेगा।
यह बदलाव वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले सॉल्यूशन प्रोवाइडर और सीधे इंटीग्रेशन वाले बिजनेस पर लागू होगा। अगर ऐसे बिजनेस अपने मैसेजिंग अकाउंट में पेमेंट मेथड नहीं जोड़ते हैं, तो नए चार्ज शुरू होने के बाद उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रुक सकती है। अभी WhatsApp Business Platform पर ग्राहक के मैसेज करने के बाद 24 घंटे की अवधि में बिजनेस कुछ तरह के जवाब और Utility Messages बिना चार्ज भेज सकते हैं।
वॉट्सऐप बिजनेस Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियां, बैंक, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और बड़े स्टार्टअप अपने ग्राहकों को भेजे जाने वाले मैसेज के लिए Meta को भुगतान करेंगे। एक अक्तूबर 2026 सेस मेटा हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने पहले 1,000 सर्विस रिप्लाइज मुफ्त देगा। इसके बाद भेजे जाने वाले अतिरिक्त सर्विस मैसेजेस पर संबंधित मार्केट में लागू यूटिलिअी और ऑथेंटिकेशन मैसेज की दर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। अगर आप सामान्य WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं होगा।