वीवो ने लॉन्च किया मिड रेंज 5जी फोन, एक से बढकर एक हैं खूबियां

स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है। इसे Vivo Y31T 5G के नाम से पेश किया है।

स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है। इसे Vivo Y31T 5G के नाम से पेश किया है। वीवो की तरफ से इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP डुअल रियर कैमरा जैसे जबरदस्त फीचर्स मिल रहे हैं। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल रही है। Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है। साथ ही 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स तक जा सकती है।डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है। 

फोन से फोटोग्राफी करने वालों के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जबकि 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकैह सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7200mAh बैटरी है। इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। 

लैब टेस्ट के मुताबिक ये फोन 62 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 32 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 10.2 घंटे तक नेविगेशन और 11.4 घंटे तक गेमिंग का बैकअप ऑफर कर सकता है। डिवाइस में OriginOS 6 मिल रहा है, जो Android 16 पर बेस्ड है। साथ ही इसमें AI Erase, AI Captions, AI Transcript Assist और AI Creation जैसे AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में AI SuperLink कनेक्टिविटी फीचर भी मिल रहा है। 

वीवो की तरफ से इस फोन को 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। यह Festive Red, Seashore Green और Noble Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। सबसे खास बात यह कि इसकी कीमत अभी तय नहीं किया गया है।