बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां

मोबाइल फोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टेक्नो ने अपने नये फोन को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने रक्षा बंधन के दिन बाजार में इस फोन को पेश किया।

मोबाइल फोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टेक्नो ने अपने नये फोन को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने रक्षा बंधन के दिन बाजार में इस फोन को पेश किया। कंपनी का दावा है कि इस फोन में कई ऐसी खूबियां हैं, जो इसे अन्य मोबाइल फोन की तुलना में दूसरों से अलग रखती है। फोन में 5200 एमएएच की बैटरी भी दी गयी है।

टेक रिपोर्टस के अनुसार रक्षा बंधन के दिन टेक्नो ने बाजार में अपना फोन स्पार्क गो 3 प्रो को लॉन्च कर दिया। फोन को 15999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस बजट फोन की सबसे खास बात इसकी मजबूती है। कंपनी इस कीमत में पहली बार IP69 रेटिंग लेकर आई है, जो किसी डिवाइस को पानी और धूल से बचाने वाला सबसे बेस्ट प्रोटेक्शन है। दावा है कि यह पानी की तेज धार, धूल-मिट्टी और हाथ से छूटकर गिरने जैसी परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सकता है। फोन में 5200mAh बैटरी और 120 हर्त्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

शोर-शराबे वाली जगहों पर भी साफ बातचीत के लिए इसमें AI वॉइसप्रिंट नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है, जो आसपास के शोर को गायब कर देता है। साथ ही टीवी या अन्य डिवाइस कंट्रोल करने के लिए इसमें IR रिमोट का फीचर भी मिलता है। स्पार्क गो 3 प्रो को उन लोगों का ध्यान रखकर तैयार किया गया है जिनका फोन हमेशा नाजुक माहौल में नहीं रह सकता। जैसे- खेत में फसलों का दाम चेक करता किसान, बारिश में फंसा डिलीवरी बॉय या भीड़भाड़ वाली बस में सफर करता स्टूडेंट। कंपनी ने इसे 'देश जैसा दमदार' टैगलाइन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन कई घंटों का बैकअप देता है। टेक्नो का यह फोन 15W चार्जिंग का साथ आता है।