स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी रियलमी ने अपने नये फोन को लेकर जानकारी दे दी है। आगामी 26 अगस्त को कंपनी की तरफ से नया मोबाइल फोन लॉन्च होगी। इस फोन में कई नयी खूबियां हैं। कंपनी को उम्मीद है कि नया फोन यूजर्स को जरूर पसंद आयेगा।
रियलमी भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme P4s 5G को 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाला है। कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख जारी कर दी गयी है। अब तक की जानकारी के अनुसार यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली Samsung M14 डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर और HyperVision+ AI चिप के साथ एंट्री लेगा। इसके अलावा फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी, OIS सपोर्ट वाला 50MP का मुख्य कैमरा और IP66+IP68+IP69 रेटिंग भी मिलेगी।
वहीं दूसरी तरफ UltraProlink ने देश में अपना नया Juice-Up Mag 9 मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। ये पावर बैंक दो ऑप्शन 5000mAh और 10000mAh में आता है। मेटल बॉडी वाले इस स्लिम और ट्रैवल-फ्रेंडली पावर बैंक में 15W MagSafe वायरलेस चार्जिंग, 22.5W USB-C PD-PPS फास्ट वायर्ड चार्जिंग, इन-बिल्ट किकस्टैंड, एलसीडी डिस्प्ले और ओवरहीटिंग से बचाने के लिए सेफ्टी शील्ड प्रोटेक्शन भी मिलती है। वहीं अगर कीमत की बात करें तो 5000mAh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 2,499 रुपये और 10000mAh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 2,999 रुपये है।