इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा

मोबाइल फोन बनाने वाली अहम कंपनी टेक्नो ने अपने मोस्ट वेटिंग वेरिएंट Pova 8 Pro 5G की सेल को शुरू कर दिया है। अपने देश में इसके 8GB+256GB वाले बेस वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये है।

मोबाइल फोन बनाने वाली अहम कंपनी टेक्नो ने अपने मोस्ट वेटिंग वेरिएंट Pova 8 Pro 5G की सेल को शुरू कर दिया है। अपने देश में इसके 8GB+256GB वाले बेस वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये है, जबकि 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। कंपनी ने लॉन्च ऑफर भी दिया है।

लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक एलिजिबल बैंक कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर तीन हजार रुपये के कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं, जो कि इंस्टेंट होगा। कैशबैक आने के बाद इसके बेस वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक 18 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी लाभ उठा सकते हैं। 

डुअल-सिम पोवा 8 प्रो 5G HiOS 16 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है। यह फोन दो ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन में 6.78 इंच (1208x2644 पिक्सेल) हाइपरलक्स एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 429 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69K रेटिंग के साथ आता है। 

फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट से है, जिसे टेक्नो P1 ग्राफिक्स चिप और आर्म माली-G615 MC2 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। हीट मैनेजमेंट के लिए 5000 sqmm एरिया वाला वैपर कूलिंग चैंबर है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज होगी। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। लगभग 189 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 7.39 एमएम है।