मोबाइल फोन की दुनिया में लावा कंपनी की तरफ से कम दाम में बेहतर फोन की दुनिया में एक नया ऑप्शन बाजार में आ गया है। कंपनी की तरफ से भारत में कुछ दिन पहले ही Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया गया था। इसकी सेल 31 अगस्त से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
टेक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में कई दमदार फीचर शामिल हैं। फोन में एक तरफ जहां 6,000mAh की बैटरी है। वहीं 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को अपने Virat सीरीज के तीसरे मॉडल के तौर पर पेश किया है। वैसे तो इस Virat V1 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। हालांकि कंपनी द्वारा अभी फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 13,999 रुपये रह जाती है। फोन की पहली सेल 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इस फोन को दो कलर Sikkim Midnight और Spiti Frost में पेश किया गया है।
इस फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। जबकि स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है, जिससे स्क्रॉलिंग और नॉर्मल यूज के दौरान ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 260 ppi है। डिवाइस को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी मिली हुई है। फोन में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर चिपसेट है। कॉन्फिगरेशन के हिसाब से फोन डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और नॉर्मल मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
फोन में डुअल कैमरा है। जिसमें 50MP का AI सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और GPS का सपोर्ट भी मिल रहा है।