आईफोन को लेकर यूजर्स में दिवानगी बनी रहती है। एपल भी अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नये नये मॉडल्स को लॉन्च करती रहती है। इसी बीच, आइ फोन 18 प्रो को लेकर एक अहम खबर भी आ रही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो एपल कंपनी अपने आने वाले फोन की कीमतों में वृद्धि कर सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले माह में लॉन्च होने वाले फोन की कीमतों में कंपनी बदलाव कर सकती है। कंपनी अपनी iPhone 18 Pro सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते कंपनी कीमतों में लगभग 9% या 100 डॉलर करीब 10,000 रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है। सैमसंग और गूगल द्वारा अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के दाम बढ़ाए जाने के बाद ऐपल भी अपनी लागत को बेलेंस करने के लिए यह कदम उठा रहा है, जिससे अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,199 (लगभग 1,15,000 रुपये) हो सकती है।
उधर देसी स्मार्टफोन मेकिंग कंपनी Lava ने अपनी Virat सीरीज में नया Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इस बजट 5G स्मार्टफोन में 6.74 इंच की HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 प्रोससर, 6GB RAM ,128GB स्टोरेज और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का AI रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, यह क्लीन Android 16, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेटिंग और 1 साल के OS अपग्रेड के वादे के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 31 अगस्त 2026 से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।