आईफोन लवर्स की मौज, iPhone 17 बस इतने में.. 15 भी सस्ता!

iPhone के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। Flipkart की साल की सबसे बड़ी Big Billion Days Sale में ऐपल के आईफोन खरीदने वालों के लिए शानदार ऑफर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले आईफोन 17 और आईफोन 15 की कीमतों का खुलासा कर दिया है।

iPhone के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। Flipkart की साल की सबसे बड़ी Big Billion Days Sale में  ऐपल के आईफोन खरीदने वालों के लिए शानदार ऑफर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट  ने सेल से पहले आईफोन 17 और आईफोन 15 की कीमतों का खुलासा कर दिया है। आईफोन 17 को ऑफर्स के बाद 79,999 रुपये और आईफोन 15 को 63,999 रुपये में ख़रीदा जा सकेगा। बिग बिलियन डेज 2026 की मुख्य सेल 9 अक्टूबर 2026 से लाइव हो जाएगी।

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, आईफोन 17 की सेल कीमत 84,999 रुपये है। ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का ट्रांजैक्शन करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है। इन ऑफर्स को मिलाने के बाद आईफोन 17 की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये हो जाती है।  ऐपल की वेबसाइट पर आईफोन 17 के 256GB मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है, जबकि 512GB वेरिएंट 1,24,900 रुपये में लिस्टेड है। यानि iPhone 17 पर ₹20,000 तक का फायदा हो सकता है।

 वहीं फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale में आईफोन 15 की कीमत 67,999 रुपये रखी गई है। ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। इन दोनों ऑफर्स के बाद आईफोन 15 की प्रभावी कीमत 63,999 रुपये हो जाएगी। 

बता दें कि Flipkart की साल की सबसे बड़ी Big Billion Days Sale  सभी आम ग्राहकों के लिए बिग बिलियन डेज 2026 की मुख्य सेल 9 अक्टूबर 2026 से लाइव हो जाएगी। जिसमें प्लस और वीआईपी मेंबर्स को 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिलेगा। हर साल की तरह इस बार भी इस महासेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, फैशन और होम अप्लायंसेज जैसे लाखों प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और बंपर डील्स मिलने वाली हैं।