'सम्राट चौधरी फोर्स बुला लें' राबड़ी देवी के चैलेंज पर जदयू का आया जवाब, पटना में 43 बीघा जमीन हो तो...

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के आदेश पर सरकार को चुनौती दे दी है। इस मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है। बंगला विवाद पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

'सम्राट चौधरी फोर्स बुला लें' राबड़ी देवी के चैलेंज पर जदयू का आया जवाब, पटना में 43 बीघा जमीन हो तो...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 30, 2026, 3:48:00 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के आदेश पर सरकार को चुनौती दे दी है। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। इस मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है। बंगला विवाद पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करने के चैलेंज पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सब लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नियम कानून है उसके हिसाब से काम होता है और सभी लोगों को नियम कानून का पालन करना चाहिए। जो नियम कानून कहता है वही होता है और सब लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।

वहीं जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी को भी घर की चिंता होने लगी? किलाबंदी वाला मकान महुआबाग में बन रहा है, वैकल्पिक आवास कौटिल्य नगर में बन रहा है। जहां देखिए वहीं भूभाग उपलब्ध है। मकान के सवाल पर हठधर्मिता नहीं करना चाहिए। आप विपक्ष के नेता हैं, आपका आचरण महत्वपूर्ण होता है। नीरज ने कहा कि  जिसको पटना जैसे शहर में 43 बीघा जमीन हो उसको चिंता करने की क्या जरुरत है। महुआबाग में स्थाई मकान और कौटिल्य नगर में वैकल्पिक आवास बन रहा है।

बता दें कि राबड़ी देवी ने साफ तौर पर एलान कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार चाहे तो पुलिस बल का प्रयोग कर सकती है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। हम आवास खाली नहीं करेंगे। सम्राट चौधरी नया-नया मुख्यमंत्री बने हैं, चाहें तो फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें। 

बताते चलें कि भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करने का नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह आवास अब बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में पूर्व आवंटन को समाप्त करते हुए राबड़ी देवी से मकान खाली करने का अनुरोध किया गया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है।

Trending News

रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM