मंच पर खड़े-खड़े पप्पू यादव को आया चक्कर, गिरते-गिरते बचे सांसद

कटिहार: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की दुर्गा पूजा कार्यक्रम में अचानक तबियत बिगड़ गई। मां दुर्गा के दर्शन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचन के कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान यह घटना घटी।

मंच पर खड़े-खड़े पप्पू यादव को आया चक्कर, गिरते-गिरते बचे सांसद

कटिहार: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की दुर्गा पूजा कार्यक्रम में अचानक तबियत बिगड़ गई। मां दुर्गा के दर्शन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचन के कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान यह घटना घटी। मंच पर भाषण देते-देते पप्पू यादव की तबीयत खराब हो गई। अचानक चक्कर आने की वजह से वह कुर्सी पर बैठ गए। जिसके बाद उनके चेहरे पर पानी छिड़का गया। पप्पू यादव को बीच में ही कार्यक्रम छोड़ कर वापस लौटना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कटिहार के फलका प्रखंड के पोठिया में दुर्गा मंदिर के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पोठिया दुर्गा पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पप्पू यादव ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तभी श्रद्धालुओं और दर्शकों को संबोधित करने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया।

चेहरे पर पानी के छींटे मारे, लोगों ने संभाला

मंच पर खड़े होकर भाषण देते-देते अचानक उन्हें चक्कर आ गए और वह रेलिंग पकड़कर बैठ गए। पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्त्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें संभालकर बैठाया। लोगों ने उनके सिर पर पानी डाला और चेहर पर छींटे मारे। तब जाकर उनकी हालात में सुधार हुआ। कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद पप्पू यादव अपनी गाड़ी में किसी तरह कटिहार से पूर्णिया के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि इसी साल अप्रैल 2026 में मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान भी पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके अलावा फरवरी 2026 में भी सांसद की तबीयत बिगड़ी थी।जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 



Trending News

प्रत्याशी नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह
प्रत्याशी नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह
Oct 21, 2026, 2:40:00 PM
 पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में लगा 63 लाख से ज्यादा का जुर्माना
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में लगा 63 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Oct 21, 2026, 2:40:00 PM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर चुनाव को लेकर आज थम जाएगा प्रचार का शोर
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर चुनाव को लेकर आज थम जाएगा प्रचार का शोर
Oct 21, 2026, 2:29:00 PM
पेट्रोल पंप के पास हंगामा, मारपीट और पथराव से मची अफरा-तफरी
पेट्रोल पंप के पास हंगामा, मारपीट और पथराव से मची अफरा-तफरी
Oct 21, 2026, 2:16:00 PM
विजयीपुर थाने की जब्त गाड़ियों में अचानक लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
विजयीपुर थाने की जब्त गाड़ियों में अचानक लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Oct 21, 2026, 2:10:00 PM
दिल्ली HC की फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली अपनी अर्जी
दिल्ली HC की फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली अपनी अर्जी
Oct 21, 2026, 2:05:00 PM
मंच पर खड़े-खड़े पप्पू यादव को आया चक्कर, गिरते-गिरते बचे सांसद
मंच पर खड़े-खड़े पप्पू यादव को आया चक्कर, गिरते-गिरते बचे सांसद
Oct 21, 2026, 1:43:00 PM
चाकूबाजी में एक युवक की मौत, तीन घायल, दुकान संचालक समेत तीन आरोपी हिरासत में
चाकूबाजी में एक युवक की मौत, तीन घायल, दुकान संचालक समेत तीन आरोपी हिरासत में
Oct 21, 2026, 1:12:00 PM
सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावुक विदाई
सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावुक विदाई
Oct 21, 2026, 1:08:00 PM
संतमत सत्संग महाधिवेशन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री रत्नेश सादा
संतमत सत्संग महाधिवेशन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री रत्नेश सादा
Oct 21, 2026, 12:58:00 PM