भाजपा के छल से निराश लोगों का कांग्रेस की तरफ झुकाव: राजेश राम

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में चल रहे नैशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पार्टी ने अब 30 मार्च तक आवेदन का अवसर दिया है। इसके बाद प्रतियोगिता आयोजित कर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी

राजेश राम

पटना: कांग्रेस पार्टी ने बिहार में चल रहे नैशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पार्टी ने अब 30 मार्च तक आवेदन का अवसर दिया है। इसके बाद प्रतियोगिता आयोजित कर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने ये जानकारी दी है। इससे पहले 17 फरवरी को आवेदन की आखिरी तारीख थी। 17 फरवरी तक जिन लोगों ने आवेदन किए थे उनकी प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि लगन और रमज़ान की वजह से कई लोग प्रतियोगिता की निर्धारित तारीख को शामिल नहीं हो पाए। ऐसे लोग लगातार एक बार और अवसर देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग किसी वजह से आवेदन ही नहीं कर पाए थे उनके कॉल भी आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी एक बार और आवेदन खिड़की खोल रही है और लोगों के सामने अवसर उपलब्ध करवा रही है। 

 प्रेस वार्ता में टैलेंट हंट के बिहार प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि लगातार आ रहे फोन कॉल ये बता रहे हैं कि बिहार का युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़कर राज्य की बीस वर्षों की जड़ता को खत्म करना चाहते हैं। इन्हीं युवाओं की मांग पर टैलेंट हंट कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। ये पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं। 

इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि 2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा देने वालों ने बिहार के साथ छल किया है। जनता इनसे ऊब गई है और परिवर्तन के लिए कांग्रेस की तरफ देख रही है।

प्रेस वार्ता में पार्टी के मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ , टैलेंट हंट के राज्य संयोजक असित नाथ तिवारी, चंद्रभूषण राजपूत, प्रवक्ता पंकज यादव,  कमल कमलेश ,नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे।

Trending News

उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
Aug 10, 2026, 8:37:00 PM
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM