भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल

मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में करीब तीन माह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुए कारोबारी दंपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, दंपति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक कारोबारी के छोटे भाई ने ही की थी।

भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल

मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में करीब तीन माह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुए कारोबारी दंपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, दंपति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक कारोबारी के छोटे भाई ने ही की थी। आरोपी ने बड़े भाई की सिर पर मूर्ति से वार कर हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। 

हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया। दोनों शवों को कंबल में लपेटकर बोचहा थाना क्षेत्र में करीब 10 किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया था।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अनुज को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की वजह संपत्ति विवाद सामने आया है।

दरअसल, 19 मई 2026 की रात ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी मनोज भगत (48) और उनकी पत्नी मीनू देवी (45) अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद उनकी पुत्री शेफाली ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने अपने चाचा पर माता-पिता को गायब करने की आशंका जताई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ आसूचना तंत्र की मदद से जांच शुरू की।

हत्या के बाद कार बहन के घर छोड़ी

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोचहा थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाया। इसके बाद वह हत्या में इस्तेमाल कार लेकर अपनी बहन के घर पहुंचा और कार वहीं छोड़कर चला गया। बाद में आरोपी भी अचानक लापता हो गया। 4 अगस्त को उसकी बहन ने उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और पहले से चल रही दंपति की गुमशुदगी की जांच को भी इस दिशा में आगे बढ़ाया।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के वाराणसी में होने की जानकारी मिली। इसके बाद यूपी पुलिस के सहयोग से उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर लाया गया। पूछताछ में उसने दंपति की हत्या की बात स्वीकार की और पुलिस को हत्या की वजह संपत्ति विवाद बताई।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि कारोबारी दंपति की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी कुछ समय बाद लापता हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी लोकेशन वाराणसी में मिली। वहां से उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई और साक्ष्यों के सत्यापन में जुटी है।

मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट 

Trending News

 मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
Aug 25, 2026, 12:40:00 PM
 गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
Aug 25, 2026, 12:23:00 PM
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
Aug 25, 2026, 12:00:00 PM
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान,  राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान, राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
Aug 25, 2026, 11:37:00 AM
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
Aug 25, 2026, 11:20:00 AM
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
Aug 25, 2026, 11:18:00 AM
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
Aug 25, 2026, 11:10:00 AM
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
Aug 25, 2026, 10:52:00 AM
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
Aug 25, 2026, 10:38:00 AM
 मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
Aug 25, 2026, 10:31:00 AM