गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी

गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 29 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इससे कोसी-सीमांचल के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी

सहरसा, कोसी-सीमांचल से दिल्ली, पंजाब एवं उत्तर भारत की ओर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 29 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इससे कोसी-सीमांचल के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617) 2 एवं 3 सितंबर को छपरा-गोरखपुर-सीतापुर-रोजा के नियमित मार्ग के बजाय छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा होकर चलेगी। इस दौरान सीवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल एवं सीतापुर में ठहराव नहीं होगा।

वहीं कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) 1 एवं 2 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। ट्रेन का सीवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं गोंडा में परिचालन नहीं होगा।

कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705) 3 सितंबर को निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से कटिहार से रवाना होगी। इसके अलावा कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस को 31 अगस्त को 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेलखंड पर कार्य के कारण बिहार संपर्क क्रांति, शहीद एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, क्लोन स्पेशल, अवध एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस के माध्यम से ट्रेन के रूट और समय की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

 गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
Aug 25, 2026, 12:23:00 PM
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
Aug 25, 2026, 12:00:00 PM
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान,  राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान, राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
Aug 25, 2026, 11:37:00 AM
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
Aug 25, 2026, 11:20:00 AM
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
Aug 25, 2026, 11:18:00 AM
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
Aug 25, 2026, 11:10:00 AM
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
Aug 25, 2026, 10:52:00 AM
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
Aug 25, 2026, 10:38:00 AM
 मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
Aug 25, 2026, 10:31:00 AM
मंगलसूत्र छिनतई कांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, छापेमारी जारी
मंगलसूत्र छिनतई कांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, छापेमारी जारी
Aug 25, 2026, 10:12:00 AM