बिहार MLC चुनाव : ओवैसी की पार्टी ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, एक सीट पर ठोका दावा, दिलाई वादे की याद

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक सीट पर दावा ठोक कर राजद की मुश्किलें बढ़ा दी है।

बिहार MLC चुनाव : ओवैसी की पार्टी ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, एक सीट पर ठोका दावा, दिलाई वादे की याद

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक  गतिविधियां तेज हो गई है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक सीट पर दावा ठोक कर राजद की मुश्किलें बढ़ा दी है।  AIMIM ने राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव और महागठबंधन को समर्थन देने के बदले विधान परिषद की एक सीट की मांग की है। AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने तेजस्वी यादव को वादे की याद दिलाई है। 

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान भी उनकी पार्टी एक सीट चाहती थी, लेकिन उस समय तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया था कि आगे उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यदि AIMIM एक सीट की मांग पर अड़ी रहती है तो RJD के लिए सीटों के बंटवारे का समीकरण और जटिल हो सकता है।  महागठबंधन में पहले से ही विभिन्न दलों के बीच राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है। 

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा कि अब जब एमएलसी चुनाव होने जा रहे हैं, तो तेजस्वी यादव को अपना वादा निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कई चुनाव होने हैं और AIMIM के पास भले ही पर्याप्त संख्या नहीं हो, लेकिन महागठबंधन को उनके सहयोग की जरूरत पड़ती है। राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने पूरी ईमानदारी के साथ समर्थन दिया था, जबकि सहयोगी दलों के कुछ लोग पीछे हट गए थे। यदि भविष्य में भी दोनों दलों के रिश्ते मजबूत रखने हैं, तो वादा पूरा किया जाना चाहिए।

हालांकि अभी तक दोनों दलों की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। आने वाले दिनों में एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हो रहे चुनाव में महागठबंधन के खाते में एक सीट आ सकती है।  

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर  नामांकन शुरू हो गया है। एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 9 जून को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ, तो इन सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह से मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM