कुर्सी पर बैठे रहे अधिकारी, सामने बैठा रहा कुत्ते की वेश में फरियादी

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर से अनोखी खबर है। यहां नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने शिकायत की सुनवाई नहीं होने के बाद अनोखे तरह से प्रदर्शन किया। उनका यह प्रदर्शन अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने नगर निगम में शहर में आवारा कुत्तों के आतंक के मामले को उठाया था। बताया जा रहा है कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ गया है। कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। कुत्तों की नसबंदी में भी कथित भ्रष्टाचार की खबरें सामने आयी हैं। आये दिन ऐसी खबरें भी सामने आती रहती हैं। इस बात को लेकर नगर निगम क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर कई बार शिकायतें भी दर्ज करायी गयी थी।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर इस कदम को उठाया। बताया जा रहा है कि दीपक राठौर जनसुनवाई के दौरान एक युवक को कुत्ते की वेशभूषा पहनाकर कलेक्ट्रेट में पेश हो गये।

इस अनोखी वेशभूषा में युवक के पहुंचने के बाद लोग भौंचके हो गये और देखते ही देखते वहां वीडियो बनाने वाले लोग एकत्र होने लगे। नेता प्रतिपक्ष द्वारा किए गए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

Trending News

तेजस्वी यादव को सचिवालय थाना पुलिस ने छोड़ा, जा रहे राज्यपाल से मिलने, रिहा होते ही खूब गरजे

Aug 19, 2026, 4:04:00 PM
डिजिटल अरेस्ट और ओटीपी फ्रॉड से बचे, पुलिस ने बताये बचाव के तरीके, किया जागरूक

Aug 19, 2026, 3:47:00 PM
तेज बुखार, शरीर में दर्द, खांसी हो तो क्या करें..कब टेस्ट करवाना चाहिए ? AIIMS के डॉक्टर से जानिए

Aug 19, 2026, 3:34:00 PM
एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Aug 19, 2026, 3:31:00 PM
जब एक फरियादी की मुस्कान बनी विकास वैभव की पहचान

Aug 19, 2026, 3:02:00 PM
तेजस्वी के राजभवन मार्च में बेहोश हुआ समर्थक, अस्पताल में कराया गया एडमिट

Aug 19, 2026, 2:49:00 PM
कुर्सी पर बैठे रहे अधिकारी, सामने बैठा रहा कुत्ते की वेश में फरियादी
कुर्सी पर बैठे रहे अधिकारी, सामने बैठा रहा कुत्ते की वेश में फरियादी
Aug 19, 2026, 2:30:00 PM
परीक्षा रद्द करने के फैसले पर बवाल, प्रोजेक्ट भवन में अभ्यर्थियों ने तोड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Aug 19, 2026, 2:29:00 PM
 'तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर का एक और फ्लॉप शो', राजभवन मार्च पर संजय सरावगी का हमला

Aug 19, 2026, 2:17:00 PM
मायावती का अहम निर्णय, सतीश चंद्र मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Aug 19, 2026, 2:02:00 PM