लंदन में झारखंड की सिल्वर जुबली, वेस्टमिन्स्टर चैपल से CM हेमंत सोरेन ने दिया शिक्षा और भविष्य पर संदेश

लंदन में झारखंड की सिल्वर जुबली, वेस्टमिन्स्टर चैपल से CM हेमंत सोरेन ने दिया शिक्षा और भविष्य पर संदेश

झारखंड के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन स्थित वेस्टमिन्स्टर चैपल के सभागार में प्रवासी भारतीयों, झारखंडी छात्रों और ब्रिटेन के गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि राज्य की सिल्वर जुबली के मौके पर वे एक ऐतिहासिक स्थल पर झारखंड के युवाओं से संवाद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह उनका लंदन का पहला दौरा है, लेकिन उनसे पहले झारखंड के छात्र यहां पहुंचे और उनके साहस व उत्साह ने ही सरकार को अंतरराष्ट्रीय मंचों से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस आयोजन के लिए ब्रिटिश सरकार की मंत्री सीमा मल्होत्रा और उनकी टीम का विशेष आभार जताया, जिनकी भूमिका से यह संवाद संभव हो सका।

अपने भाषण में हेमंत सोरेन ने झारखंड के संघर्षपूर्ण इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फूलो-झानो और जयपाल सिंह मुंडा जैसे महापुरुषों ने राज्य को पहचान दिलाने के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास को पढ़ना आसान है, लेकिन इतिहास रचना कठिन, और झारखंड की विरासत इसी संघर्ष से बनी है।

मुख्यमंत्री ने माना कि राज्य में शिक्षा को लेकर कई चुनौतियां हैं, लेकिन सरकार का लक्ष्य सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना है। इसी दिशा में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं और तकनीकी, मेडिकल व प्रोफेशनल कोर्स के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाए गए हैं।

उन्होंने ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत छात्रों को बिना गारंटी ₹15 लाख तक की बैंक सहायता मिलती है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी की पढ़ाई न रुके। यह राशि पढ़ाई पूरी होने के बाद और नौकरी मिलने पर आसान किस्तों में चुकाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश भेजे जा रहे छात्र केवल आर्थिक सहायता के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चुने गए हैं। उन्होंने जिंदल समूह के साथ संभावित सहयोग का भी संकेत दिया और कहा कि झारखंड संसाधनों से समृद्ध है, जरूरत सिर्फ बौद्धिक और तकनीकी शक्ति को मजबूत करने की है।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने झारखंड को एक शांत, सहिष्णु और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य बताया, जहां “बोलना संगीत है और चलना नृत्य।” उन्होंने कहा कि 25 साल का यह युवा राज्य अब अगले 25 वर्षों के लिए मजबूत रोडमैप के साथ आगे बढ़ेगा और वैश्विक मंचों पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाएगा।

नए साल 2026 की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले समय में झारखंड के युवा दुनिया भर में राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM