ऑक्सफोर्ड में झारखंड की विकास दृष्टि की गूंज! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमरविल कॉलेज में किया अकादमिक संवाद

ऑक्सफोर्ड में झारखंड की विकास दृष्टि की गूंज! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमरविल कॉलेज में किया अकादमिक संवाद

यूनाइटेड किंगडम की शैक्षणिक यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेंट जॉन्स स्कूल और ऑल सोल्स कॉलेज के बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सोमरविल कॉलेज का दौरा किया। कॉलेज परिसर में आयोजित औपचारिक स्वागत कार्यक्रम में सोमरविल कॉलेज की प्रिंसिपल कैथरीन रॉयल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कैथरीन रॉयल स्वयं सोमरविल की पूर्व छात्रा हैं और इससे पहले ब्रिटिश राजनयिक तथा नाटो में वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।

स्वागत अवसर पर आदिवासी सशक्तीकरण, पर्यावरण-संतुलित विकास, जलवायु परिवर्तन से निपटने की नीतियों, न्यायपूर्ण विकास मॉडल और उच्च शिक्षा तक समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में झारखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की गई।

इस कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की रिसर्च डायरेक्टर और स्मिथ स्कूल ऑफ एंटरप्राइज एंड द एनवायरनमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. राधिका खोसला ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बातचीत के दौरान जलवायु नीति, पर्यावरणीय शासन और सतत विकास जैसे विषयों पर ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं तथा झारखंड सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

1879 में स्थापित सोमरविल कॉलेज को वैश्विक स्तर पर शिक्षा और सामाजिक समावेशन का अग्रणी केंद्र माना जाता है। यह ऑक्सफोर्ड के उन शुरुआती कॉलेजों में शामिल रहा, जिसने उस दौर में महिलाओं को शिक्षा का अवसर दिया, जब उन्हें विश्वविद्यालयों से दूर रखा जाता था। कॉलेज के चर्चित पूर्व छात्रों में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (मानद उपाधि) और विदेश में कानून की पढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला कॉर्नेलिया सोराबजी शामिल हैं।

यही कॉलेज ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का भी केंद्र है, जिसकी स्थापना 2013 में भारत सरकार के सहयोग से की गई थी। यह संस्थान सतत विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में भारतीय व अंतरराष्ट्रीय विद्वानों को एक साझा मंच प्रदान करता है। वर्तमान में यहां 40 से अधिक भारतीय शोधकर्ता अध्ययन और अनुसंधान में संलग्न हैं।

स्वागत समारोह में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े छात्र, शोधार्थी, भारतीय विद्वान और सिविल सेवक मौजूद रहे। इनमें झारखंड सरकार के अधिकारी रवि शंकर शुक्ला भी शामिल थे, जो फिलहाल ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर के स्कॉलर के रूप में शहरी जल नीति और प्रबंधन पर शोध कर रहे हैं।

कॉलेज परिसर में हुए अनौपचारिक संवाद के दौरान छात्रों और शोधकर्ताओं ने झारखंड सरकार के साथ गहन सहभागिता की इच्छा जताई। उन्होंने सार्वजनिक नीति, शासन और विकास के झारखंड मॉडल पर विशेष कार्यशाला आयोजित करने तथा मुख्यमंत्री से संवाद का निमंत्रण भी दिया।

यह आयोजन सोमरविल कॉलेज और भारतीय अकादमिक समुदाय के बीच आपसी सम्मान और सहयोग का प्रतीक बना, जिसने ऑक्सफोर्ड और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे बौद्धिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री का यह दौरा झारखंड की विकास प्राथमिकताओं और ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के कार्यों के बीच स्पष्ट तालमेल को भी रेखांकित करता है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM