विकसित भारत के विजन पर दिल्ली में मंथन, नीति आयोग की अहम बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे CM हेमंत

विकसित भारत के विजन पर दिल्ली में मंथन, नीति आयोग की अहम बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे CM हेमंत

नई दिल्ली में 11 जून को होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक को लेकर राज्यों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। झारखंड सरकार ने भी अपने प्रतिनिधिमंडल को अंतिम रूप देकर इसकी जानकारी नीति आयोग को भेज दी है।

सूत्रों के अनुसार, नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि छिब्बर ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजकर बैठक से जुड़े आवश्यक बिंदुओं और एजेंडे की जानकारी दी है। इस वर्ष परिषद की बैठक का केंद्रीय विषय “विकसित भारत के लिए मानव पूंजी” रखा गया है, जिसके तहत शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और मानव संसाधन सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

बैठक के एजेंडे में दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सामने आए सुझावों और प्राथमिकताओं को भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि राज्यों के अनुभवों और विकास संबंधी योजनाओं के आधार पर आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

झारखंड की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में राज्य का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ मुख्य सचिव अविनाश कुमार, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, नई दिल्ली स्थित झारखंड के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल तथा योजना एवं विकास विभाग की अपर सचिव विजया जाधव भी उपस्थित रहेंगी।

नीति आयोग की ओर से मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण अलग से भेजे जाने की प्रक्रिया भी जारी है। इस बैठक को केंद्र और राज्यों के बीच विकास से जुड़े मुद्दों पर समन्वय मजबूत करने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने के लिए अहम माना जा रहा है।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM