दिग्विजय ने मोदी की फोटो पोस्ट की, लिखा- नेताओं के चरणों में बैठने वाला सीएम-पीएम बना, ये संगठन शक्ति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मोदी फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं.

Digvijaya Singh

दिग्विजय सिंह ने इसे RSS और भाजपा की 'संघटन शक्ति' का उदाहरण बताया. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि एक सामान्य स्वयंसेवक कैसे नेताओं के चरणों में बैठकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बन जाता है. यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी एक सीख भी दी है.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह तस्वीर उन्हें Quora साइट पर मिली और यह बेहद प्रभावशाली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर दिखाती है कि किस तरह आरएसएस का एक जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ/बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठने से लेकर पहले राज्य का मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बनता है.

दिग्विजय सिंह ने इसे संगठन की ताकत का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली शक्ति उसके कैडर और मजबूत संगठन से आती है. उन्होंने ट्वीट के अंत में 'जय सिया राम' लिखते हुए अपनी बात समाप्त की.

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च

Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर

Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि

Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष

Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ

Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर

Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित

Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा

Aug 31, 2026, 5:47:00 PM