9 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में कल से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, इस दिन जारी होगी अंतिम सूची

9 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में कल से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, इस दिन जारी होगी अंतिम सूची

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू करने का एलान किया है। यह पुनरीक्षण देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाएगा, जिनमें लगभग 51 करोड़ मतदाता शामिल हैं। आयोग के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होगा पुनरीक्षण

एसआईआर के दूसरे चरण में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

इनमें से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, असम में भी चुनाव इसी वर्ष प्रस्तावित हैं, लेकिन वहां मतदाता सूची के पुनरीक्षण की घोषणा फिलहाल टाल दी गई है, क्योंकि राज्य में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नागरिकता जांच की प्रक्रिया चल रही है।

4 नवंबर से घर-घर जाकर होगी मतदाता सत्यापन प्रक्रिया

एसआईआर के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 4 नवंबर से अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवाएंगे और आवश्यक दस्तावेज एकत्र करेंगे। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट संस्करण प्रकाशित किया जाएगा, जबकि अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को जारी होगी।

आधार कार्ड को शामिल किया गया दस्तावेजों की सूची में

चुनाव आयोग ने इस बार एसआईआर के दूसरे चरण में आधार कार्ड को भी आवश्यक दस्तावेजों की सूची में शामिल किया है। इससे मतदाताओं की पहचान प्रक्रिया को और अधिक सटीक बनाने की कोशिश की जाएगी।

असम के लिए अलग आदेश जारी होगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 27 अक्टूबर को बताया कि असम के लिए नागरिकता संबंधी विशेष प्रावधान लागू हैं, इसलिए राज्य में एसआईआर की तिथि और प्रक्रिया अलग से घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि “असम में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नागरिकता सत्यापन कार्य लगभग पूरा होने वाला है, इसलिए मतदाता सूची का संशोधन वहां स्वतंत्र रूप से किया जाएगा।”

2002 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर SIR

आयोग के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद यह नौवां एसआईआर है। इससे पहले इतना व्यापक पुनरीक्षण 2002-2004 के दौरान हुआ था। आयोग का कहना है कि इस अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक वोटर लिस्ट से न छूटे और कोई अवैध व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

बिहार में पूरा हो चुका है एसआईआर

बिहार में एसआईआर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। वहां की अंतिम मतदाता सूची में लगभग 7.42 करोड़ नाम शामिल किए गए हैं, जो 30 सितंबर 2025 को जारी की गई थी। बिहार की सूची अब अन्य राज्यों के लिए कट-ऑफ रेफरेंस के रूप में काम करेगी।

राजनीतिक विवाद भी गहराया

बिहार की तरह अब दक्षिणी राज्यों में भी इस प्रक्रिया पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। तमिलनाडु के कई दलों ने एसआईआर के दूसरे चरण का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की है। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया ऐसे समय की जा रही है, जब करोड़ों नागरिकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, जिससे पात्र मतदाताओं के वंचित होने का खतरा बढ़ सकता है।

वहीं, चुनाव आयोग ने अपने पक्ष में कहा है कि “किसी भी भारतीय नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा, और सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।”

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM