'राइज एंड फॉल 2' विजेता शहजाद पूनावाला का बड़ा खुलासा, कपड़े फाड़े जाने पर ये बोले

राजनीतिक विश्लेषक और रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता शहजाद पूनावाला ने शो के दौरान हुए विवाद और को-कंटेस्टेंट सिवेत तोमर के एविक्शन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती, खासकर महात्मा गांधी की धरती पर।

'राइज एंड फॉल 2' विजेता शहजाद पूनावाला का बड़ा खुलासा, कपड़े फाड़े जाने पर ये बोले

मुंबई। राजनीतिक विश्लेषक और रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता शहजाद पूनावाला ने शो के दौरान हुए विवाद और को-कंटेस्टेंट सिवेत तोमर के एविक्शन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती, खासकर महात्मा गांधी की धरती पर। उनका कहना है कि किसी भी असहमति या विवाद को शारीरिक ताकत के बजाय बातचीत और शब्दों के जरिए सुलझाना चाहिए।

आईएएनएस ने जब शहजाद से शो में अपने सफर और सिवेत के साथ हुए विवाद के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह अब उस पूरे मामले को दोबारा उठाना या किसी पर आरोप लगाना नहीं चाहते। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में शामिल लोगों को पहले ही माफ कर चुके हैं और उनके लिए यह चैप्टर अब खत्म हो चुका है।

आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में शहजाद ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि अब इस मामले पर अपनी राय देने की कोई जरूरत है। शो में सभी को उनके अपने किए की वजह से बाहर किया गया था और मैंने उसी समय उन्हें माफ कर दिया था। मेरे लिए वह चैप्टर बंद हो चुका है। मैं इसे अब और महत्व नहीं देना चाहता, खासकर ऐसे खूबसूरत दिन पर।''

उन्होंने कहा, ''मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हमारे लोकतंत्र और महात्मा गांधी की धरती पर हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। हमें हिंसा के बजाय शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर कोई शो में बार-बार हिंसा का सहारा लेता है, तो यह उसकी बौद्धिक और अपनी बात रखने की क्षमता की कमी को दिखाता है। इससे लगता है कि उसके पास अपनी बात मनवाने के लिए शारीरिक ताकत के अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं है। मेरा मानना है कि इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए।''

शहजाद पर हमला करने के चलते सिवेत तोमर को 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर कर दिया गया था। शो में शहजाद और सिवेत ने शुरुआत में साथ मिलकर गेम खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन 'अल्टीमेट रूलर' रेस के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

इस रेस के दौरान सिवेत को सबसे कमजोर फैसले लेने वाला कंटेस्टेंट बताया गया था। इसके बाद जब उन्हें एक और कंटेस्टेंट का नाम लेने का मौका मिला, जिसे वह कमजोर मानते हैं, तो उन्होंने शहजाद का नाम चुना। इस फैसले के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया।

विवाद उस समय और गहरा गया, जब सिवेत को स्वरा भास्कर से बातचीत करते देखा गया। शहजाद ने उनके इस बदले हुए रवैये पर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि सिवेत ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे धक्का दे दिया। इस घटना में शहजाद को चोट आई और उनके कपड़े भी फट गए। शो के नियमों के मुताबिक, सिवेत को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

 3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
Nov 06, 2026, 5:34:00 PM
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
Nov 06, 2026, 5:30:00 PM
कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा तक बनेगी 1.350 किमी सड़क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास
कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा तक बनेगी 1.350 किमी सड़क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास
Nov 06, 2026, 5:15:00 PM
दीपावली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
दीपावली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
Nov 06, 2026, 4:58:00 PM
'राइज एंड फॉल 2' विजेता शहजाद पूनावाला का बड़ा खुलासा, कपड़े फाड़े जाने पर ये बोले
'राइज एंड फॉल 2' विजेता शहजाद पूनावाला का बड़ा खुलासा, कपड़े फाड़े जाने पर ये बोले
Nov 06, 2026, 4:47:00 PM
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
Nov 06, 2026, 4:43:00 PM
मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए एसएचजी ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए एसएचजी ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
Nov 06, 2026, 4:05:00 PM
बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, प्राथमिक विद्यालय गुलाबी, ग्रे रंग में रंगे जाएंगे हाईस्कूल
बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, प्राथमिक विद्यालय गुलाबी, ग्रे रंग में रंगे जाएंगे हाईस्कूल
Nov 06, 2026, 4:03:00 PM
CM सम्राट ने कहा- पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, बेहतर रखरखाव की व्यवस्था करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, बेहतर रखरखाव की व्यवस्था करें सुनिश्चित
Nov 06, 2026, 3:48:00 PM
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
Nov 06, 2026, 3:43:00 PM