कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा तक बनेगी 1.350 किमी सड़क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास

जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा गांव तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना वर्ष 2024-25 के तहत बनने वाली इस सड़क की लंबाई 1.350 किलोमीटर है।

कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा तक बनेगी 1.350 किमी सड़क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास

जामताड़ा: जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा गांव तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना वर्ष 2024-25 के तहत बनने वाली इस सड़क की लंबाई 1.350 किलोमीटर है। शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा शीलापट्ट का अनावरण कर तथा नारियल फोड़ कर संपन्न हुआ।

इस सड़क के बनने से सुगुनीबासा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में कीचड़ और कच्ची सड़क के कारण ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। साथ ही बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचने और किसानों को अपनी फसल बाजार तक ले जाने में आसानी होगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें सिर्फ आने-जाने का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की रीढ़ हैं। गांव की सड़क अच्छी होगी तो गांव का विकास अपने आप होगा।

उन्होंने कहा कि कुंडहित प्रखंड सहित नाला विधानसभा के हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। हेमंत सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में और भी कई सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान गांव के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा कि मुझे अत्यंत खुशी हो रही कि सुगुनीबासा गांव बहुत ही ऐतिहासिक गांव है। इस गांव के प्रायः  लोग शिक्षित है एवं इस गांव के लोग बाहर सरकारी नौकरी एवं प्राइवेट कंपनी में अच्छे पोजीशन में काम कर रहे हैं इसलिए इस सड़क का बनना बहुत ही जरूरी था। शिलान्यास कार्यक्रम में  स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान
किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान
Nov 06, 2026, 6:06:00 PM
 3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
3 दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
Nov 06, 2026, 5:34:00 PM
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
पहले प्रिंसिपल खाएंगे मिड डे मील, फिर करना होगा यह काम, पत्र जारी
Nov 06, 2026, 5:30:00 PM
कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा तक बनेगी 1.350 किमी सड़क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास
कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा तक बनेगी 1.350 किमी सड़क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास
Nov 06, 2026, 5:15:00 PM
दीपावली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
दीपावली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश
Nov 06, 2026, 4:58:00 PM
'राइज एंड फॉल 2' विजेता शहजाद पूनावाला का बड़ा खुलासा, कपड़े फाड़े जाने पर ये बोले
'राइज एंड फॉल 2' विजेता शहजाद पूनावाला का बड़ा खुलासा, कपड़े फाड़े जाने पर ये बोले
Nov 06, 2026, 4:47:00 PM
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
सिविल सर्जन पर कर्मी को थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने आरोपों को बताया निराधार
Nov 06, 2026, 4:43:00 PM
मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए एसएचजी ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए एसएचजी ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
Nov 06, 2026, 4:05:00 PM
बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, प्राथमिक विद्यालय गुलाबी, ग्रे रंग में रंगे जाएंगे हाईस्कूल
बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग-रूप, प्राथमिक विद्यालय गुलाबी, ग्रे रंग में रंगे जाएंगे हाईस्कूल
Nov 06, 2026, 4:03:00 PM
CM सम्राट ने कहा- पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, बेहतर रखरखाव की व्यवस्था करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, बेहतर रखरखाव की व्यवस्था करें सुनिश्चित
Nov 06, 2026, 3:48:00 PM