TSPC कमांडर बिराम राम को कोर्ट से झटका, बैलिस्टिक रिपोर्ट बनी अहम सबूत

TSPC कमांडर बिराम राम को कोर्ट से झटका, बैलिस्टिक रिपोर्ट बनी अहम सबूत

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के कथित सब-जोनल कमांडर बिराम राम उर्फ अरविंद जी को जमानत नहीं मिल सकी। अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उनकी नियमित जमानत याचिका अस्वीकार कर दी। आरोपी 4 मई, 2026 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने 3 मई, 2026 को चंदवा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिराम राम को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पूछताछ में आरोपी पर व्यवसायियों, ठेकेदारों और ईंट-भट्ठा संचालकों से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लेवी मांगने और वसूलने का आरोप सामने आया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर एक देसी 9 एमएम पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा दो राउटर बरामद किए गए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी, गवाहों के बयान और बैलिस्टिक विशेषज्ञ की रिपोर्ट का विस्तार से परीक्षण किया। विशेषज्ञ रिपोर्ट में जब्त पिस्तौल और कारतूस को पूरी तरह कार्यशील बताया गया, जिसे अदालत ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना।

अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे नक्सली गतिविधियों से जुड़ा बताया गया है। बरामद हथियार, उपलब्ध साक्ष्यों, मामले की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

Trending News

बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM