भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल
सारण (बिहार)। सारण जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु ऑटो से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे।

सारण (बिहार)। सारण जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु ऑटो से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे। इसी दौरान गौरा क्षेत्र में औदालपट्टी माता स्थान के समीप छपरा-मशरक मुख्य पथ (एसएच-90) पर बालू लदे एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में ऑटो सवार छह लोग प्रभावित हुए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे और उन्हें छपरा से ट्रेन पकड़नी थी। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।
छपरा से यशवंत कुमार सिंह की रिपोर्ट













