1001 मातृशक्तियों के हाथों होगी माँ काली की महाआरती

1001 मातृशक्तियों के हाथों होगी माँ काली की महाआरती

हरमू रोड स्थित काली पूजा स्वागत समिति रांची की ओर से इस वर्ष भी मां काली की भव्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि यह आयोजन समिति का 37वां वार्षिक पर्व है, जो इस बार “नशा मुक्त समाज के निर्माण” के संदेश के साथ मनाया जाएगा।

समिति की ओर से मां काली की आकर्षक और भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया है, जिसे प्रसिद्ध मूर्तिकार राम पाल ने तैयार किया है।

पूजन कार्यक्रम का विवरण:

21 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह नित्य पूजन अनुष्ठान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शाम छह बजे से माता की महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1001 मातृशक्तियां भाग लेंगी और नशा त्यागने का संकल्प लेंगी।

अगले दिन, 22 अक्टूबर बुधवार को मां की नित्य पूजा के बाद महाभोग प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन होगा। समिति की ओर से यह व्यवस्था की गई है कि प्रसाद भक्तों के घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

23 अक्टूबर, गुरुवार को पूजा के उपरांत महिला भक्त मां को विदाई देंगी। पारंपरिक रीति के अनुसार महिलाएं खोंईछा भरेंगी और आपस में सिंदूर खेला करेंगी। संध्या चार बजे से मां की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे।

पूजा आयोजन की सफलता के लिए समिति के सचिव अनिल माथुर, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, सत्येंद्र वर्मा, संजीव सिंह, अजय जायसवाल, पप्पू वर्मा, सचिदानंद सोनी, संजय शर्मा, संजय लाल गुप्ता, सन्नी वर्मा, प्रतीक वर्मा समेत समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM