झारखंड लोकभवन में संयुक्त रूप से मनाया गया नागालैंड और असम का स्थापना दिवस

झारखंड लोकभवन में संयुक्त रूप से मनाया गया नागालैंड और असम का स्थापना दिवस

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, झारखंड में आयोजित समारोह में नागालैंड और असम के स्थापना दिवस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नागालैंड का स्थापना दिवस 1 दिसंबर और असम का 2 दिसंबर को था, लेकिन राज्य से बाहर रहने के कारण इन तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। इसलिए इस वर्ष दोनों राज्यों का स्थापना दिवस झारखंड में संयुक्त रूप से मनाया गया।

राज्यपाल ने झारखंड में निवासरत नागालैंड और असम के नागरिकों की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने दोनों राज्यों को पूर्वोत्तर भारत के सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध प्रदेश बताते हुए कहा कि इनकी पहचान केवल प्राकृतिक सुंदरता से नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, परंपरा और सरल जीवनशैली से भी होती है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह क्षेत्र देश की सुरक्षा, विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन में विशेष भूमिका निभाता है। यहाँ की विविध जनजातियाँ, भाषाएँ और परंपराएँ मिलकर एक अनोखा सांस्कृतिक इंद्रधनुष बनाती हैं। प्राकृतिक संसाधनों, जैव-विविधता, पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और पर्यटन के अवसर इस क्षेत्र को देश के लिए अमूल्य स्रोत बनाते हैं।

राज्यपाल ने असम के बारे में कहा कि इसे लाल नदी और नीली पहाड़ियों की भूमि कहा जाता है। यह राज्य अपनी जनजातियों, लोककला, संगीत, साहित्य और ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। ब्रह्मपुत्र की विशाल धारा, चाय बागानों की हरियाली और बिहू नृत्य असम की विशिष्ट पहचान को और भी उजागर करते हैं। वहीं, नागालैंड को ‘त्योहारों की भूमि’ के रूप में जाना जाता है, जहाँ पारंपरिक लोकनृत्य, रंग-बिरंगे परिधान, हस्तशिल्प और वीरता की सांस्कृतिक परंपरा समृद्ध है। हॉर्नबिल महोत्सव इस विविधता का जीवंत प्रतीक है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल राज्यों को एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि साझा स्थापना दिवस मनाने से पारस्परिक समझ बढ़ती है और राज्यों की विरासत के बारे में जागरूकता आती है।

राज्यपाल ने देश की ‘विविधता में एकता’ को दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कामना की कि नागालैंड और असम निरंतर प्रगति करें, इनके नागरिक खुशहाल रहें और सांस्कृतिक धरोहर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाए।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने स्वागत भाषण में दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि असम के भूपेन हज़ारिका और जुबिन गर्ग जैसे कलाकारों ने भारतीय संगीत को नई दिशा दी है। साथ ही, उन्होंने नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव की सांस्कृतिक महत्ता और उसकी वैश्विक आकर्षकता पर प्रकाश डाला।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM