उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ

उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ झारखंड भर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। छठव्रतियों ने उदयमान भगवान भास्कर की आराधना करते हुए परिवार, समाज और संपूर्ण सृष्टि की सुख-समृद्धि की कामना की।

घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजधानी रांची में छठ महापर्व का उल्लास आधी रात से ही चरम पर दिखा। विभिन्न तालाबों, डैमों और नदी घाटों के आसपास आस्था का सागर उमड़ पड़ा। व्रतियों ने पारंपरिक परिधान धारण कर पूजा की सामग्रियों से सजे दौरे लेकर गाजे-बाजे के साथ घाटों की ओर रुख किया। घंटों तक जल में खड़े होकर व्रतियों ने सूर्यदेव की आराधना की और छठ गीतों की मधुर धुनों के बीच पूरे वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया।

रांची के विभिन्न घाटों पर अर्घ्य अर्पित

अरगोड़ा तालाब, विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब), बटन तालाब, हटिया डैम, कांके डैम, स्वर्णरेखा नदी तट, शालीमार बाग स्थित कृत्रिम जलाशय सहित अन्य स्थानों पर छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इस वर्ष भी कई परिवारों ने अपने आवासीय परिसरों, कॉलोनियों और अपार्टमेंट की छतों पर अस्थायी जलाशय बनाकर छठ व्रत संपन्न किया।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं में रही सतर्कता

पूरे शहर में प्रशासनिक तैयारियां चुस्त-दुरुस्त रहीं। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग ने मिलकर छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी पूरी रात सक्रिय रहीं ताकि किसी व्रती या श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी न हो।

Trending News

विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM