प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर विस्तार से विचार किया गया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे और यह प्रदेश कांग्रेस की शक्ति और संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन होगा।
हालांकि, बैठक में आधे से अधिक पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। बैठक में मंत्री दीपिका पांडे, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।