सावधान! शादी का कार्ड खोलते ही खाली हो सकता है आपका अकाउंट

सावधान! शादी का कार्ड खोलते ही खाली हो सकता है आपका अकाउंट

झारखंड की राजधानी रांची में साइबर अपराध तेजी से बढ़ते हुए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न थानों में ऑनलाइन ठगी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं; कभी मोबाइल हैकिंग, तो कभी एटीएम से जुड़ी चालबाजी के जरिए लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।

हाल के दिनों में साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से शादी के निमंत्रण पत्र भेजने का नया तरीका अपनाया है। हेहल निवासी रामचंद्र इसी जाल में फंस गए। 30 अप्रैल को उन्हें एक डिजिटल शादी कार्ड मिला, जिसे खोलते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद 2 मई तक उनके बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 2.73 लाख रुपये निकाल लिए गए। पैसे कटने के संदेश मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी घटना डोरंडा क्षेत्र की है, जहां रवि शंकर कुमार एटीएम से पैसे निकालने गए थे। मशीन में उनका कार्ड फंस गया और रकम नहीं निकली, जबकि खाते से राशि डेबिट होने का संदेश मिला। एटीएम पर लिखे नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने मदद का आश्वासन दिया और रात में आकर कार्ड लौटाया। हालांकि, कुछ ही समय बाद उनके खाते से 62 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। बाद में वह व्यक्ति संपर्क से बाहर हो गया।

रातू निवासी विमल उरांव भी साइबर ठगी का शिकार बने। ट्रेन में काम के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया था। उसी फोन में बैंकिंग से जुड़े जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। कुछ समय बाद जब उन्होंने नया सिम लिया, तो खाते से 1.60 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली। आशंका जताई जा रही है कि चोरी हुए मोबाइल के जरिए ही अपराधियों ने यह निकासी की।

इसी तरह हिनू के रहने वाले शिव प्रसाद को बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर धोखा दिया गया। उन्हें फोन कर एक एपीके फाइल भेजी गई, जिसे डाउनलोड करते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से दो किस्तों में 65 हजार रुपये निकाल लिए गए।

एक अन्य मामले में पिस्का नगड़ी की मोनिका कुमारी का मोबाइल हैक कर उनके खाते से करीब 2.75 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। इस घटना की जानकारी अगले दिन खाते की जांच के दौरान सामने आई।

इन लगातार बढ़ती घटनाओं ने शहर में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस लोगों को सतर्क रहने, अज्ञात लिंक या फाइल डाउनलोड न करने और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दे रही है।

Trending News

'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
Oct 25, 2026, 11:14:00 AM
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 25, 2026, 11:01:00 AM
 जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
Oct 25, 2026, 10:48:00 AM
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
Oct 25, 2026, 10:29:00 AM
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
Oct 25, 2026, 10:15:00 AM
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM