रांची : जंगल में मिली दिव्यांग युवक की अधजली ला*श

रांची : जंगल में मिली दिव्यांग युवक की अधजली ला*श

रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा इलाके में मंगलवार सुबह एक अधजले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिकरा टोली निवासी जयु कुजुर के 23 वर्षीय पुत्र सोमरा कुजुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमरा दिव्यांग था और मानसिक रूप से भी कमजोर था।

परिवार के मुताबिक, दीपावली की रात सोमरा ने अपने पिता से अंडा खरीदने के लिए 30 रुपये मांगे और रात करीब नौ बजे घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह लगभग आठ बजे चरका पत्थर के पास मवेशी चराने गए एक ग्रामीण ने जंगल में एक अधजला शव देखा और तुरंत गांव में इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही बेड़ो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम सीधे टिकरा टोली गांव के एक पक्के कुएं के पास जाकर रुकी, जिससे शक गहराता जा रहा है कि हत्या में गांव के किसी व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है।

शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की पहले डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई और बाद में पहचान मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की तहकीकात जारी है।

Trending News

बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM