रामनवमी की तैयारियों में जुटा रांची प्रशासन, डोरंडा में अखाड़ों और समितियों के साथ किया निरीक्षण

रामनवमी की तैयारियों में जुटा रांची प्रशासन, डोरंडा में अखाड़ों और समितियों के साथ किया निरीक्षण

रामनवमी महोत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त मंजू भजयंत्री के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने डोरंडा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। इस टीम में एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक, नगर आरक्षी अधीक्षक पारस राणा, एनडीसी डॉ. सुदेश, सीओ नितीन शिवम गुप्ता समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण अभियान में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी जुड़े, जिसका समन्वय महावीर मंडल के मुख्य संयोजक आलोक कुमार दूबे ने किया।

दौरे के दौरान विभिन्न अखाड़ों और मोहल्लों का जायजा लिया गया और स्थानीय समितियों के साथ बैठकों का आयोजन किया गया। इनमें श्री महावीर मंडल डोरंडा, शिव मंदिर महावीर मंदिर, डोरंडा बाजार महावीर मंडल, महावीर सेवा संघ, झंडा चौक, चैती दुर्गा पूजा समिति, काली मंदिर रोड महावीर मंडल, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी तथा छप्पन सेट महावीर मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठकों में त्योहार के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान विभिन्न संगठनों ने प्रशासन का स्वागत करते हुए आयोजन को लेकर अपने सुझाव भी रखे। अधिकारियों ने इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

संयुक्त टीम ने तपोवन मंदिर का भी दौरा किया, जो रामनवमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां मंदिर प्रबंधन और महावीर मंडल के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त मंजू भजयंत्री ने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी समितियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही आम लोगों से सहयोग और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

वहीं, आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से इस बार का आयोजन यादगार बनेगा। साथ ही श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर विभिन्न समितियों और संगठनों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई और क्षेत्र की जरूरतों को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM