पासिंग आउट परेड के लिए जैप-1 तैयार, नए जवानों का उत्साहवर्धन करेंगे CM

पासिंग आउट परेड के लिए जैप-1 तैयार, नए जवानों का उत्साहवर्धन करेंगे CM

रांची के डोरंडा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-1) परिसर में गुरुवार को राज्य पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छह डीएसपी और 334 नवप्रशिक्षित पुलिसकर्मी औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होंगे। पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और परेड की सलामी स्वीकार करेंगे।

समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को सभी प्रशिक्षुओं के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल कराया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इनमें पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, डीआईजी मनोज रतन चौथे तथा रांची के एसएसपी राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

यह पासिंग आउट परेड उन 334 पुलिसकर्मियों के लिए खास है, जो पिछले कई महीनों से इस औपचारिक समारोह का इंतजार कर रहे थे। इन जवानों ने पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण के अंतिम चरण की परीक्षाएं 19 से 26 सितंबर के बीच आयोजित की गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम नवंबर की शुरुआत में तैयार कर लिया गया था और 12 नवंबर को इसे आधिकारिक रूप से प्रकाशित भी कर दिया गया था। इसके बावजूद विभिन्न कारणों से पासिंग आउट परेड आयोजित नहीं हो सकी थी। अब लंबे इंतजार के बाद सभी प्रशिक्षुओं को औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

इस बैच में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) तथा जैप-1, जैप-2, जैप-3, जैप-5, जैप-7, जैप-8, जैप-9 और जैप-10 के लिए चयनित पुलिसकर्मी शामिल हैं। गुरुवार का समारोह इनके प्रशिक्षण की सफल पूर्णता और पुलिस सेवा में नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा।

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM