छठ पर्व से पहले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, ट्रेन और बस में नहीं मिल रही सीटें

छठ पर्व से पहले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, ट्रेन और बस में नहीं मिल रही सीटें

छठ पूजा को लेकर घर लौटने वालों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रांची से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें और बसें पूरी तरह भर चुकी हैं। हालत यह है कि त्योहार से पहले और बाद की सभी तारीखों में सीटें बुक हैं, जिससे लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

रांची रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 18 स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। जो लोग टिकट नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, वे निजी वाहनों या फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं। कई यात्रियों ने किराए पर कारें बुक की हैं, वहीं कुछ लोग अधिक खर्च वहन कर हवाई यात्रा कर रहे हैं। रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है, लेकिन बढ़ती भीड़ के सामने ये प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।

सेल सिटी निवासी सुधीर कुमार को मंगलवार को अपने परिवार संग गोरखपुर जाना था। उन्होंने बताया कि मौर्या एक्सप्रेस में टिकट कंफर्म न होने की वजह से उन्हें 24 हजार रुपये खर्च कर निजी वाहन बुक करना पड़ा। वहीं, धुर्वा के अमर कुमार को बस से आरा जाना था, लेकिन सीट न मिलने के कारण उन्हें अगले दिन की बस से सौ रुपये अतिरिक्त देकर यात्रा करनी पड़ रही है।

रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, 23 से 27 अक्टूबर के बीच ट्रेनों में जगह नहीं है। कई ट्रेनों के टिकट ‘रिग्रेट’ श्रेणी में पहुंच चुके हैं, जिससे नई बुकिंग संभव नहीं है।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर फुटफाल की निगरानी की जा रही है। रांची स्टेशन पर रोजाना यात्री संख्या पिछले साल के 53,000 से बढ़कर इस वर्ष 58,000 हो गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं और पार्किंग स्थल के पास बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय और रांची रेल मंडल में वार रूम्स स्थापित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

दक्षिण पूर्व रेलवे फिलहाल 6 नियमित विशेष ट्रेनें और 11 अतिरिक्त त्योहार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसके अलावा, अन्य जोनों की 16 विशेष ट्रेनें भी इसके क्षेत्राधिकार से गुजर रही हैं। रेलवे ने 20 अतिरिक्त रेक तैयार किए हैं, जिनमें से 11 पूर्व रेलवे और 9 अन्य जोनों को उपलब्ध कराए गए हैं।

25 अक्टूबर की आरक्षण स्थिति:

  • रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस: सीसी – वेटिंग 23, इसी – वेटिंग 5
  • रांची–वाराणसी एक्सप्रेस: स्लीपर – वेटिंग 68, थर्ड एसी – वेटिंग 27
  • हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस: सभी श्रेणियां रिग्रेट
  • रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस: टूएस – वेटिंग 101, सीसी – वेटिंग 41
  • रांची–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस: सीसी – वेटिंग 50, इसी – वेटिंग 16
  • हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस: स्लीपर – वेटिंग 97, थर्ड ई – 33, थर्ड एसी – 60, सेकंड एसी – 26, फर्स्ट एसी – 7
  • मौर्या एक्सप्रेस: स्लीपर – वेटिंग 70, थर्ड एसी – 92, सेकंड एसी – 27
  • वनांचल एक्सप्रेस: स्लीपर – वेटिंग 115, थर्ड एसी – 54, सेकंड एसी – 28, फर्स्ट एसी – 8
  • राउरकेला–जयनगर एक्सप्रेस: स्लीपर – वेटिंग 40, थर्ड एसी – 2, सेकंड एसी – 2

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM