झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे नए विधायक आवासों का उद्घाटन, कई परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे नए विधायक आवासों का उद्घाटन, कई परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

झारखंड का 25वां स्थापना दिवस इस बार विशेष और ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा परिसर के समीप बने 70 नव-निर्मित विधायक आवासों का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद विधायक अपने नए आवासों में स्थानांतरित हो जाएंगे, जबकि उनके पुराने आवासों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्थापना दिवस समारोह के दौरान भवन निर्माण विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में पूर्ण की गई करीब 100 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, इतनी ही नई योजनाओं का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। राज्य सरकार इस मौके पर कई नई योजनाओं की शुरुआत भी करने की तैयारी में है।
मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां भव्य सांस्कृतिक और प्रशासनिक आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे उद्घाटन, शिलान्यास और नियुक्ति पत्र वितरण से जुड़ी जानकारियां शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि पूर्ण परियोजनाओं और स्वीकृत योजनाओं की सूची, उनकी लागत राशि सहित, 1 नवंबर तक भेजी जानी चाहिए थी।
हालांकि, अधिकांश विभागों और जिलों ने 31 अक्टूबर की शाम तक भी जानकारी नहीं सौंपी, जबकि 1 नवंबर को सचिवालय में अवकाश रहता है।

इसी बीच, योजना सचिव मुकेश कुमार ने सभी विभागीय सचिवों को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बजट घोषणाओं पर हुई प्रगति की रिपोर्ट मांगी है।

Trending News

ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM