‘नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो’ के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे युवा, मैराथन में दिखा जोश

‘नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो’ के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे युवा, मैराथन में दिखा जोश

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजधानी रांची में विशेष मैराथन का आयोजन किया गया। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य को नशे की समस्या से मुक्त बनाना सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है और इस अभियान में युवाओं की भागीदारी बेहद अहम है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया है। मैराथन में शामिल युवाओं ने भी इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता जताई है। उनके अनुसार, युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता राज्य को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह दौड़ मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। समापन स्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

साइकिल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शरद अहीर ने पहला, सुभाष उरांव ने दूसरा और गुलशन डूंगडूंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पूजा सिंह प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय और मंजू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य के युवाओं ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया है कि एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज ही झारखंड की प्रगति का आधार बन सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा वर्ग राज्य के विकास और सामाजिक सुधार के प्रयासों में सक्रिय योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही, जहां नशे के दुष्प्रभाव और जागरूकता से जुड़े विभिन्न संदेश प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में रांची सहित अन्य जिलों से आए कई गणमान्य व्यक्तियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM