दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा

सासाराम: दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम के दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा

सासाराम: दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम के तकिया एवं रोजा रोड स्थित दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के आवश्यक निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

जिलाधिकारी ने पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।  जिलाधिकारी ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत संयोजनों की जांच, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही, किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। तकिया एवं रोजा रोड जैसे व्यस्त इलाकों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। 

जिलाधिकारी ने जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम नागरिकों और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित न हो इसके अलावा, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, पुलिस गश्ती, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

भारतीय दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात
भारतीय दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात
Oct 20, 2026, 11:47:00 AM
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल
Oct 20, 2026, 11:46:00 AM
आपसी विवाद में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत
आपसी विवाद में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत
Oct 20, 2026, 11:38:00 AM
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश, 22 को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश, 22 को पहुंचेंगे रामपुर
Oct 20, 2026, 11:27:00 AM
हजारीबाग: ब्रह्माकुमारीज केरेडारी द्वारा मां दुर्गा की जीवंत झांकी, शुद्धि केवल नौ दिन ही क्यों?
हजारीबाग: ब्रह्माकुमारीज केरेडारी द्वारा मां दुर्गा की जीवंत झांकी, शुद्धि केवल नौ दिन ही क्यों?
Oct 20, 2026, 11:24:00 AM
RSS शताब्दी वर्ष : 'राष्ट्र निर्माण पर जोर', PM मोदी ने की मोहन भागवत के संबोधन की तारीफ
RSS शताब्दी वर्ष : 'राष्ट्र निर्माण पर जोर', PM मोदी ने की मोहन भागवत के संबोधन की तारीफ
Oct 20, 2026, 11:19:00 AM
दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा
दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा
Oct 20, 2026, 11:04:00 AM
Asian Para Games-2026 : दीप्ति ने गोल्ड, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
Asian Para Games-2026 : दीप्ति ने गोल्ड, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
Oct 20, 2026, 10:50:00 AM
बालीडीह में रावण दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पुख्ता इंतजाम
बालीडीह में रावण दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पुख्ता इंतजाम
Oct 20, 2026, 10:29:00 AM
ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में लगा 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना
ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में लगा 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Oct 20, 2026, 9:49:00 AM