महालक्ष्मी सुजुकी की 7वीं वर्षगांठ, बंपर लक्की ड्रॉ में ग्राहकों को मिले शानदार उपहार और पुरस्कार

महालक्ष्मी सुजुकी की 7वीं वर्षगांठ, बंपर लक्की ड्रॉ में ग्राहकों को मिले शानदार उपहार और पुरस्कार

रांची के हरमू रोड स्थित महालक्ष्मी सुजुकी, जो सुजुकी टू-व्हीलर्स का प्रीमियम डीलर है, ने अपनी सातवीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस खास मौके पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर सुदीप्ता चक्रवर्ती ने उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि सुजुकी ने अपनी उन्नत तकनीक और भरोसेमंद प्रदर्शन के दम पर पूरे विश्व में दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।

ग्राहकों का मिला अपार स्नेह

महालक्ष्मी सुजुकी के संचालक देवराज कच्छप, अमित अग्रवाल, निखिल गोयल, निलेश गोयल और आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले सात वर्षों में रांची के लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन और विश्वास दिया है, जिससे आज यह डीलरशिप इस मुकाम पर पहुंची है।

ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और लकी ड्रॉ

डीलरशिप के प्रबंधक ने बताया कि यहां सिर्फ 750 रुपये के डाउन पेमेंट पर दस मिनट में फाइनेंस और एक्सचेंज सुविधा उपलब्ध है।
सातवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर ग्राहक को निश्चित उपहार के साथ-साथ लकी ड्रॉ में भाग लेने का मौका दिया गया है। इस ड्रॉ में सुजुकी बाइक्स (2.5 लाख रुपये तक), आईफोन, और ग्रैंड प्राइज के रूप में मारुति सुजुकी डिजायर जैसे आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

विजेताओं को मिले विशेष पुरस्कार

दुर्गा पूजा और धनतेरस के अवसर पर खरीदी गई गाड़ियों के ग्राहकों के बीच हुए लकी ड्रॉ में,

  • -प्रथम पुरस्कार (32 इंच एलईडी टीवी) जरीना खातून को मिला,

  • -द्वितीय पुरस्कार (स्मार्टफोन) मोहम्मद अशफाक अहमद को,

  • -तृतीय पुरस्कार (एयर कूलर) पवन कुमार को प्रदान किया गया।

  • कर्मचारियों को भी मिला सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान महालक्ष्मी सुजुकी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मेहनती और समर्पित कर्मचारियों को दिया। टीम के उत्साहवर्धन के लिए बेस्ट सेल्स एम्प्लॉई, बेस्ट सर्विस एम्प्लॉई और हाइएस्ट रिटेल अचीवमेंट जैसे कई पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

    अंत में संचालकों ने सभी ग्राहकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने का संकल्प लिया।

    Trending News

    फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
    फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
    Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
    नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
    नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
    Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
    फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
    फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
    Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
    डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
    डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
    Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
    नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
    नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
    Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
    ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
    ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
    Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
    उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
    उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
    Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
    जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
    जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
    Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
    विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
    विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
    Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
    पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
    पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
    Aug 30, 2026, 1:34:00 PM