झारखंड की अंडर–14 फुटबॉल टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड की अंडर–14 फुटबॉल टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड विधानसभा में आज अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, कोचों और टीम से जुड़े सभी सदस्यों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की मेहनत और लगन झारखंड का नाम लगातार ऊंचा कर रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी आगे भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उमरिया में 1 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की अंडर–14 टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए राष्ट्रीय खिताब जीता। फाइनल में टीम ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में पंजाब को 6–5 से मात देकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन JEPC (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) के तहत हुआ था।

मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि राज्य सरकार की खेल नीतियाँ और प्रोत्साहन योजनाएँ उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM