झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा डिजिटल बल, हर जिले में शुरू होगी टेली-ICU सुविधा

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा डिजिटल बल, हर जिले में शुरू होगी टेली-ICU सुविधा

राज्य सरकार गंभीर मरीजों के इलाज को बेहतर और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। योजना के तहत सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पतालों में टेली-आईसीयू व्यवस्था विकसित की जाएगी। इस पहल को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने जिलों के सिविल सर्जनों, अस्पताल प्रभारियों और चिकित्सकों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यक उपकरणों की खरीद और प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित की जाए।

वर्तमान में कुछ जिलों में इस सेवा की शुरुआत हो चुकी है। गुमला, सिमडेगा, चतरा और रांची के सदर अस्पताल टेली-आईसीयू नेटवर्क से जुड़े हैं, जहां रिम्स (RIMS) को मार्गदर्शक संस्थान की भूमिका दी गई है। यहां के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दूरस्थ रूप से गंभीर मरीजों की निगरानी कर उपचार संबंधी सलाह दे रहे हैं।

सरकार का लक्ष्य इस व्यवस्था को शीघ्र ही पूरे राज्य में विस्तार देना है, ताकि मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े। स्थानीय अस्पतालों में ही विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाएंगे, जबकि पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और अस्पतालों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। जिन संस्थानों में उपकरणों की खरीद प्रक्रिया लंबित है, उनकी निगरानी कड़ी करने और जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित बजट के उपयोग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने अधिकांश जिलों में संतोषजनक खर्च पर संतोष जताया और शेष राशि को जल्द उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

इस पहल से राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को तकनीकी मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM