झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 65 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर मिली पदोन्नति

झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 65 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर मिली पदोन्नति

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को लेकर अहम निर्णय लेते हुए 65 अफसरों को उच्च पद पर पदोन्नत किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारियां दी गई हैं। पदोन्नति के बाद अधिकांश अधिकारियों को फिलहाल उनके वर्तमान पदस्थापन पर ही नई जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पदोन्नत अधिकारियों का वेतनमान भी बढ़ाया गया है। उन्हें पे मैट्रिक्स के लेवल-12 से उन्नत कर लेवल-13 में शामिल किया गया है, जिससे ग्रेड पे 7600 से बढ़कर 8700 हो गया है।

जिन अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, उनमें विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख नामों में पथ निर्माण विभाग के उप सचिव रौशन कुमार शाह, साहिबगंज आईटीडीए के परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, रामगढ़ की अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि और पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मनीष कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा सिमडेगा के अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, कृषि एवं सहकारिता विभाग के उप सचिव महेंद्र कुमार, ग्रामीण विकास विभाग की उप सचिव उषा मुंडू तथा जेएमडीसी के महाप्रबंधक प्रेम कुमार तिवारी को भी उच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची में हजारीबाग के अपर समाहर्ता संतोष सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव शहंशाह अली खान, संथाल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी विभूति मंडल, सरायकेला-खरसावां के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुमन पाठक, गुमला के निदेशक विद्या भूषण कुमार और साहिबगंज के अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत के नाम भी शामिल हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों के अलावा 51 अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भी प्रोन्नति का लाभ दिया गया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने के साथ विभागीय समन्वय को भी मजबूती मिलेगी।

Trending News

नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM