झारखंड में बिजली चोरों पर JBVNL का बड़ा शिकंजा, 10 घंटे की रेड में 517 मामलों का खुलासा

झारखंड में बिजली चोरों पर JBVNL का बड़ा शिकंजा, 10 घंटे की रेड में 517 मामलों का खुलासा

झारखंड में बिजली चोरों पर JBVNL का बड़ा शिकंजा, 10 घंटे की रेड में 517 मामलों का खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 26, 2026, 2:08:00 PM

झारखंड में बिजली चोरी रोकने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देश पर मुख्यालय की एंटी पावर थेफ्ट (APT) विंग ने एक साथ कई जिलों में छापेमारी कर अवैध बिजली उपयोग के नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

करीब 10 घंटे तक चले इस अभियान में मुख्यालय द्वारा गठित 119 विशेष टीमों ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में 3,590 परिसरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर मीटर बायपास कर तथा टोका लगाकर बिजली उपयोग किए जाने के मामले सामने आए। जांच में कुल 517 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

निगम के अनुसार इस कार्रवाई में कुल 84.69 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का पता चला है। इसमें 74.23 लाख रुपये असेसमेंट राशि और 10.46 लाख रुपये बकाया वसूली से जुड़ा मामला शामिल है।

हजारीबाग में सबसे ज्यादा कार्रवाई

पूरे अभियान में हजारीबाग क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां 179 परिसरों की जांच के दौरान 54 एफआईआर दर्ज हुईं और करीब 9.28 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई।

डाल्टनगंज में 289 स्थानों पर जांच की गई, जहां 46 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस क्षेत्र में लगभग 8.80 लाख रुपये का नुकसान चिन्हित किया गया।

राजधानी रांची में 422 परिसरों पर छापेमारी के दौरान 38 प्राथमिकी दर्ज हुईं और 5.12 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई। वहीं जमशेदपुर में 36 मामलों के जरिए 6.86 लाख रुपये, चाईबासा में 35 मामलों से 4.01 लाख रुपये और धनबाद में 27 मामलों से 5.53 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का खुलासा हुआ।

कई जिलों में एक साथ कार्रवाई

चास में 38 मामले दर्ज कर लगभग 5.49 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई। गुमला में 26 मामलों में 5.86 लाख रुपये, गढ़वा में 23 मामलों में 3.67 लाख रुपये तथा दुमका में 25 मामलों के जरिए 4.34 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई।

इसके अलावा साहिबगंज और गिरिडीह में भी 38-38 एफआईआर दर्ज हुईं। साहिबगंज में 5.46 लाख रुपये जबकि गिरिडीह में 6.39 लाख रुपये का नुकसान पकड़ा गया। देवघर में 33 मामलों में 6.01 लाख रुपये और रामगढ़ में 35 मामलों में 6.04 लाख रुपये की बिजली चोरी उजागर हुई। कोडरमा में 25 मामलों में 1.83 लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई।

लोगों से मांगी सहयोग की अपील

अभियान के बाद निगम प्रबंधन ने आम उपभोक्ताओं से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने की अपील की है। जेबीवीएनएल ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध बिजली उपयोग या चोरी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना महाप्रबंधक (APT) के मोबाइल नंबर 94311-35515 पर व्हाट्सएप या संदेश के माध्यम से भेजी जा सकती है। निगम ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM