झारखंड में बारिश और वज्रपात का दौर जारी, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

झारखंड में बारिश और वज्रपात का दौर जारी, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। राजधानी में कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हुई। कुछ इलाकों में खड़े वाहन और ई-रिक्शा भी पेड़ों की चपेट में आ गए। हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर में भी तेज हवा के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर बाकी जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। कई क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। संभावित जोखिम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 मई को मौसम और अधिक उग्र हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है।

विभाग का अनुमान है कि राज्य में 18 मई तक मौसम का अस्थिर दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में 17 और 18 मई को भी तेज हवा, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने का अनुमान है।

इधर, पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर में गर्मी का असर बरकरार है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो महीनों में दूसरी बार 41 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। बीते 24 घंटों में तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।

इसके विपरीत बोकारो में तापमान में गिरावट देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 2.4 डिग्री कम रहा।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM