16 मई तक झारखंड में दिखेगा बारिश और आंधी का व्यापक असर, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

16 मई तक झारखंड में दिखेगा बारिश और आंधी का व्यापक असर, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 16 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा और कोडरमा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। वहीं दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। संताल परगना क्षेत्र के देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम इसी तरह रहने के संकेत हैं।

13 और 14 मई को राज्य के कई हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय हो सकता है। विभाग ने इन दिनों गरज के साथ बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला और खूंटी समेत दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। अधिकारियों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

14 मई को भी राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में इसका प्रभाव अपेक्षाकृत कम रह सकता है। इसके बाद 15 और 16 मई को भी कई जिलों में मेघ गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में इन दिनों मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।

राजधानी रांची में भी अगले पांच दिनों तक मौसम सुहाना बना रह सकता है। रविवार को शहर में बादलों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के संकेत हैं। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 12 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 13 और 14 मई को मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 और 16 मई को भी रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल, मेघ गर्जन और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बादलों और बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Trending News

यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
Oct 21, 2026, 4:30:00 PM
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
Oct 21, 2026, 4:07:00 PM
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
Oct 21, 2026, 3:54:00 PM