झारखंड के बुजुर्ग और दिव्यांग कलाकारों को अब मिलेगा आर्थिक संबल

झारखंड के बुजुर्ग और दिव्यांग कलाकारों को अब मिलेगा आर्थिक संबल

झारखंड सरकार ने राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग, गंभीर रूप से अस्वस्थ और स्थायी दिव्यांग कलाकारों के लिए मासिक आर्थिक सहायता योजना शुरू की है। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित लाभार्थियों को हर महीने 4,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

विभाग के निदेशक आसिफ एकराम के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य उन कलाकारों को आर्थिक सहारा देना है, जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा कला के क्षेत्र को समर्पित किया, लेकिन अब बढ़ती उम्र, बीमारी या दिव्यांगता के कारण आजीविका संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थायी दिव्यांग कलाकार किसी भी आयु वर्ग के हों, वे इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।

आसिफ एकराम ने कहा कि यह पहल केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य सरकार की ओर से कलाकारों के दीर्घकालिक योगदान को सम्मान देने का प्रयास भी है। उनका कहना है कि मासिक मिलने वाली राशि से लाभार्थी अपनी दवाइयों और दैनिक जरूरतों का खर्च स्वयं वहन कर सकेंगे, जिससे उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

योजना के तहत भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जाएगा। इससे प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और किसी प्रकार के बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।

आवेदन करने के इच्छुक कलाकारों को निर्धारित प्रपत्र के साथ अपनी कला से संबंधित जानकारी, उपलब्धियों और पुरस्कारों के प्रमाणपत्र संलग्न करने होंगे। यह योजना केवल झारखंड के स्थानीय निवासियों के लिए लागू है। आवेदन के साथ आयु प्रमाण-पत्र, वार्षिक आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति, बैंक खाते का विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। यदि आवेदक गंभीर रूप से बीमार या दिव्यांग है, तो उसे संबंधित मेडिकल प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

भरे हुए आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, रांची में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन प्रपत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhandculture.com से डाउनलोड किया जा सकता है।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM