राज्यकर्मियों को दीपावली पर झारखंड सरकार का तोहफा, 55% से बढ़ कर 58% हुआ महंगाई भत्ता

राज्यकर्मियों को दीपावली पर झारखंड सरकार का तोहफा, 55% से बढ़ कर 58% हुआ महंगाई भत्ता

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यकर्मियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत मिलेगी। यह वृद्धि केंद्रीय कर्मचारियों के समान प्रभावी होगी।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी। वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने इसके लिए औपचारिक संकल्प जारी कर दिया है।

सालाना 393 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर लगभग 393 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार पड़ेगा। हालांकि, सरकार का कहना है कि यह कदम कर्मचारियों के हित में आवश्यक था और इससे उनकी क्रय शक्ति में सुधार होगा।

केवल मूल वेतन पर लागू

वित्त सचिव ने बताया कि झारखंड सेवा संहिता के नियम 34(ए) के तहत महंगाई भत्ता केवल मूल वेतन पर देय होगा। विशेष वेतन, वैयक्तिक वेतन या अन्य भत्तों पर इसका लाभ लागू नहीं होगा।

केंद्र के अनुरूप संशोधन

झारखंड सरकार ने यह फैसला भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) द्वारा 6 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश के अनुरूप लिया है। केंद्र ने भी अपने कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% किया था।

राज्य सरकार ने बताया कि 18 जनवरी 2017 को जारी अपने संकल्प के तहत झारखंड में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें पहले ही लागू की जा चुकी हैं। उसी संकल्प की धारा 9 के तहत यह तय किया गया था कि राज्यकर्मी भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ते की दरों के पात्र होंगे।

सरकार का निर्णय

इसी प्रावधान के तहत अब राज्यकर्मियों के लिए 1 जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। यह निर्णय राज्य के सभी वेतनभोगी वर्गों पर लागू होगा, जिनका वेतनमान सातवें वेतन पुनरीक्षण के अंतर्गत संशोधित किया गया था।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM